trendingNow11744508
Hindi News >>ऐस्ट्रो
Advertisement

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने में बाकी है बस इतना समय, जान लें तारीख और भारत पर असर

Chandra Grahan 2023 Date Time: साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण बेहद खास रहने वाला है क्‍योंकि इस साल का यही एकमात्र ग्रहण है जो भारत में दिखाई देगा. साथ ही इस चंद्र ग्रहण का भारत पर बड़ा असर भी पड़ेगा. 

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने में बाकी है बस इतना समय, जान लें तारीख और भारत पर असर
Stop
Shraddha Jain|Updated: Jun 19, 2023, 03:33 PM IST

Chandra Grahan 2023 Date time in India: चंद्र ग्रहण, सूर्य ग्रहण खगोलीय घटनाएं हैं लेकिन इनका धार्मिक और ज्‍योतिषीय महत्‍व भी है. हिंदू धर्म-शास्‍त्रों में ग्रहण को अशुभ माना गया है. इसलिए जब भी सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण लगता है, उसका सूतक काल कुछ घंटे पहले ही शुरू हो जाता है. इस सूतक काल और ग्रहण काल में कोई भी शुभ कार्य और यज्ञ-पूजा आदि नहीं किए जाते हैं. साल 2023 में 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण लग चुके हैं. अब 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण लगने बाकी हैं. साल 2023 का अगला चंद्र ग्रहण आखिरी चंद्र ग्रहण होगा. 

2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण 

साल 2023 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर की रात लगेगा. इस दिन अश्विन मास की पूर्णिमा रहेगी. चंद्र ग्रहण 28 अक्‍टूबर 2023 की रात मध्‍यरात्रि 1 बजकर 6 मिनट से प्रारंभ होगा और 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्‍त होगा. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 16 मिनट होगी. यह चंद्र ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा और भारत में दिखाई देगा. इस कारण इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्‍य होगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू होता है. 

कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण 

साल 2023 का अगला चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा. इसके अलावा यह यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका, आर्कटिक, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, हिंद महासागर और अफ्रीका में यह चंद्र ग्रहण दिखेगा. भारत में चंद्र ग्रहण दिखने से सभी 12 राशि वालों पर इसका असर भी पड़ेगा. 

सूतक काल में ना करें ये काम 

साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा. साल के चारों ग्रहण में केवल यही ग्रहण भारत में नजर आएगा और इसका सूतक काल मान्‍य होगा. चंद्र ग्रहण के दौरान यात्रा करने से बचें. पूजा-पाठ शुभ कार्य ना करें. घर के मंदिर के कपाट बंद रखें. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Read More
{}{}