trendingNow11428878
Hindi News >>ऐस्ट्रो
Advertisement

Lunar Eclipse 2022: भारत के इस शहर में सबसे पहले दिखेगा चंद्र ग्रहण, जानें अन्‍य शहरों में ग्रहण का समय

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लग रहा है और ये सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर शहर में दिखाई देगा. चूंकि यह चंद्र ग्रहण देश में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्‍य होगा. 

फाइल फोटो
Stop
Zee News Desk|Updated: Nov 07, 2022, 07:17 AM IST

Chandra Grahan kab hai 2022: 15 दिन पहले लगे सूर्य ग्रहण के बाद अब कल 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत के कई हिस्‍सों में दिखाई देगा. सबसे पहले पूर्ण चंद्र ग्रहण पूर्वी प्रदेश अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर शहर में दिखाई देगा. दरअसल, भारत में यह चंद्र ग्रहण पूर्व दिशा के शहरों में चंद्रोदय के साथ ही दिखाई देने लगेगा. यह  चंद्र ग्रहण चूंकि पूर्ण चंद्र ग्रहण है इसलिए इसका सूतक काल मान्‍य होगा और 9 घंटे पहले ही लग जाएगा. 

 

मेष राशि में लग रहा है चंद्र ग्रहण

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लग रहा है. जिसका असर सभी 12 राशियों पर होगा. भारतीय समयानुसार यह चंद्र ग्रहण 8 नवंबर की शाम 5.20 पर दिखना शुरू होगा और शाम 6.20 पर खत्‍म होगा. इसका सूतक काल 8 नवम्बर की सुबह 8 बजकर 21 मिनट पर लग जाएगा.

 

इन जगहों पर दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण?

वैसे तो चंद्र ग्रहण दुनिया में भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से दिखाई देने लगेगा लेकिन भारत में यह शाम को चंद्रोदय के साथ दिखाई देगा. भारत की बात करें तो पूर्ण चंद्र ग्रहण देश के पूर्वी हिस्‍से में जैसे- ईटानगर, कोलकाता, पटना, सिलीगुड़ी, गुवाहाटी और रांची आदि शहरों में दिखेगा. वहीं आंशिक चंद्र ग्रहण कई शहरों में दिखाई देगा. दुनिया के अन्‍य हिस्‍सों की बात करें तो ये चंद्र ग्रहण ग्रहण उत्तरी पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर में नजर आएगा. 

 

भारत के शहरों में चंद्र ग्रहण की शुरुआत का समय  

दिल्ली 5.28 PM

नोएडा 5.30 PM 

अमृतसर 5.32 PM

लखनऊ 5.16 PM 

भोपाल 5.36 PM

लुधियाना 5.34 PM 

जयपुर 5.37 PM

शिमला  5.20 PM 

मुंबई   6.01 PM

कोलकाता 4.52 PM 

रायपुर 5.21 PM

पटना  5.00 PM 

इंदौर 5.43 PM

देहरादून 5.22 PM 

उदयपुर 5.49 PM

गांधीनगर 5.55 PM 

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

अपनी फ्री कुंडली पाने के लिए यहां क्लिक करें

Read More
{}{}