trendingNow11623573
Hindi News >>ऐस्ट्रो
Advertisement

Guru Gochar 2023: बनने वाला है गुरु चांडाल योग, 5 राशि वालों के जीवन में बवाल काटेंगे गुरु-राहु!

Jupiter Transit 2023 in Hindi: गुरु इस समय स्‍वराशि मीन राशि में हैं. 22 अप्रैल को गुरु गोचर करके मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जहां वह राहु से युति करके गुरु चांडाल योग बनाएंगे.

फाइल फोटो
Stop
Shraddha Jain|Updated: Mar 24, 2023, 06:31 AM IST

Guru Chandal Yog Effect: ज्‍योतिष में गुरु को सौभाग्‍य बढ़ाने वाला ग्रह माना गया है, वहीं राहु को छाया या पापी ग्रह कहा गया है. 22 अप्रैल को गुरु गोचर करके मेष राशि में प्रवेश करेंगे. यहां वे एक साल तक रहेंगे. वहीं राहु पहले से ही मेष राशि में मौजूद हैं, जिससे मेष राशि में राहु और गुरु की युति बनेगी. गुरु राहु की युति गुरु चांडाल योग बनाएगी, जो 5 राशि वालों के जीवन में जमकर उथल-पुथल मचाएंगे. राहु 30 अक्‍टूबर तक मेष राशि में रहेंगे, लिहाजा इस समय तक इन लोगों को संभलकर रहना चाहिए. 

इन राशि वालों को परेशान करेगा गुरु चांडाल योग 

मेष राशि: मेष राशि में ही राहु गुरु की युति से गुरु चांडाल योग बनेगा, जो इन लोगों के लिए अच्‍छा नहीं कहा जा सकता है. इन लोगों पर निराशा हावी रहेगी. कामों में असफलता मिलेगी. खर्चे बढ़ेंगे. सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. 

मिथुन राशि: गुरु चांडाल योग मिथुन राशि वालों को धन और स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में परेशान कर सकता है. करियर में भी समस्‍याएं आ सकती हैं. कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें. वर्कप्‍लेस पर विवाद ना करें. 

कन्‍या राशि: गुरु चांडाल योग कन्‍या राशि वालों के कामों में रुकावटें डालेगा. आय में कमी हो सकती है. घर में कलह और तनाव का वातावरण रह सकता है. करियर में समस्‍या हो सकती है. 

धनु राशि: गुरु चांडाल योग बनने के दौरान धनु राशि वालों को दुर्घटना-बीमारी से सतर्क रहना चाहिए. आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. व्‍यापार में घाटा हो सकता है, संभलकर निवेश करें. नौकरी में भी चुनौतियां झेलनी पड़ सकती हैं.  

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए गुरु चांडाल योग जीवन में कई तरह के संघर्ष दे सकता है. घर में झगड़े-कलह रह सकते हैं. खर्च बढ़े हुए रहेंगे. दांपत्‍य जीवन में मनमुटाव हो सकता है. 

ये भी पढ़ें- आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानें अपना राशिफल

 मेष राशि का वर्षफल 2023  वृष राशि का वर्षफल 2023
 मिथुन राशि का वर्षफल 2023  कर्क राशि का वर्षफल 2023
 सिंह राशि का वर्षफल 2023  कन्या राशि का वर्षफल 2023
 तुला राशि का वर्षफल 2023  वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
 धनु राशि का वर्षफल 2023  मकर राशि का वर्षफल 2023
 कुंभ राशि का वर्षफल 2023  मीन राशि का वर्षफल 2023



 

अपनी फ्री कुंडली पाने के लिए यहां क्लिक करें

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Read More
{}{}